SUBSCRIBE US ON YOUTUBE

facebook header

Monday 8 May 2017

5 मिनिट में सूर्य की 1500 तस्वीरें लेने वाले राकेट का प्रक्षेपण किया NASA ने !!

अमेरिकी अंतरिक्ष एजेंसी नासा ने कहा  है की पृथ्वी की सतह से करीब  320 किलोमीटर की ऊंचाई से पांच मिनिट में सूर्य की 1500 तस्वीरें  लेने में सक्षम एक राकेट का सफल  प्रक्षेपण किया था। नासा के अनुसार सूर्य के निकट के गतिशील क्षेत्रो के सेकंड के भीतर होनेवाले परिवर्तन की निगरानी के लिए  रैपिड एकवेजेशन इमेजिंग स्पेक्ट्रोग्राफ एक्सपेरिमेंट(Rapid Acquisition Imaging Spectrograph experiment (RAISE)) की रूप रेखा तैयार की गयी है। 

                                                 

रैपिड एकवेजेशन इमेजिंग स्पेक्ट्रोग्राफ एक्सपेरिमेंट(Rapid Acquisition Imaging Spectrograph (RAISE))

"सोलर डायनामिक्स ऑब्जर्वेटरी (SDO -solar dynamics observatory)"
                                                                         नासा के "सोलर डायनामिक्स ऑब्जर्वेटरी (SDO -solar dynamics observatory)" और "सोलर टेरेस्ट्रियल रिलेशन्स ऑब्जर्वेटरी(Solar TErrestrial RElations Observatory (STEREO)" जैसे के मिशन सूर्य का लगातार अध्ययन करते है लेकिन वहा हो रहे परिवर्तनों को समझने के लिए सूर्य के कुछ हिस्से के सूक्ष्म अवलोकन की आवश्यकता होती है। इसी को ध्यान  में रखकर इस मिशन को तैयार किया गया है। 
   

"सोलर टेरेस्ट्रियल रिलेशन्स ऑब्जर्वेटरी(Solar TErrestrial RElations Observatory (STEREO)"
"सोलर टेरेस्ट्रियल रिलेशन्स ऑब्जर्वेटरी(Solar TErrestrial RElations Observatory (STEREO)"


                                                                              और आपको एक और बात बता दे की , सूर्य पृथ्वी से लगभग 14.90 करोड़ किलोमीटर की दुरी  पर है। नासा के अनुसार , सूर्य की  सतह का ताप महज 5500 डिग्री  सेल्सियस  है , जबकि  उसके वातावरण का तापमान 20 लाख डिग्री सेल्सियस है। "लाइव  साइंस(live science)"  की रिपोर्ट के अनुसार , वैज्ञानिक यह भी जानना चाहते है , की सौर हवाओ को उनकी गति कैसे मिलती है ? और इस मिशन से यह भी पता चलेगा की सूर्य कईबार अधिक ऊर्जा वाले कण क्यों उत्सर्जित करता है ?,जो की अंतरिक्षयात्रिओ और अंतरिक्षयानो के लिए खतरा पैदा करते है। 
----------------------------------

No comments:

Post a Comment

विश्व के सबसे बड़े पक्षी की पंखोंका फैलाव 24 फुट था !!

पेलागोर्निस सान्द्रेसी नामक उस पक्षी का वजन 80 kg  भी ज्यादा था !! पेलागोर्निस सान्द्रेसी                                       ...